Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गीतांजलि एक्सप्रेस से यात्री का पर्स चुराने वाला गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस से 3 अगस्त को यात्री का पर्स चुराने वाले राजगांगपुर निवासी मो. मुख्तार को गिरफ्तार किया गया है. मुख्तार के पास से चोरी के रुपए भी मिले हैं. मुख्तार को फ्लाईंग स्क्वॉड और जीआरपी ने तब गिरफ्तार किया जब वह टाटानगर स्टेशन परिसर में अपना शिकार ढूंढ़ रहा था. पूछताछ करने पर मुख्तार ने गीतांजलि एक्सप्रेस में चोरी करने की बात स्वीकार की. जानकारी के अनुसार गीतांजलि एक्स्प्रेस से पर्स चोरी होने की शिकायत पर टीम ने सीसीटीवी की मदद से चोर की पहचान कर ली थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Gitanjali-Chor-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-assembly-committee-held-meeting-with-officials/">गोड्डा

: विधानसभा की समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सोमवार को मो. मुख्तार टाटानगर स्टेशन में ही मौजूद था. इस बीच फ्लाइंग स्क्वॉड और जीआरपी की टीम स्टेशन में गश्त कर रही थी. मुख्तार पर नजर पड़ते ही टीम ने उसे पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मुख्तार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम में एएसआई बलबीर प्रसाद, हेड कॉन्सटेबल सरोज कुमार, एमपी यादव, रवि कुमार और शिवम सिसोदिया के अलावा टाटानगर जीआरपी टीम शामिल थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही