Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में एक घर से मोबाइल चोरी करने के बाद घर से बाहर निकलते ही लोगों ने चोर को मोबाइल के साथ रंगेहाथों दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद कदमा पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद कर लिया है. कदमा थाने में उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-warranty-is-overshadowing-the-city-police-rescued-five-warrantees-arrested-in-two-months-from-the-police/">जमशेदपुर

: शहर की पुलिस पर भारी पड़ रहे वारंटी, दो माह में गिरफ्तार पांच वारंटियों को पुलिस से छुड़ाया

मोहित सिंह के घर में की थी चोरी

घटना के बारे में बताया गया कि मोहित सिंह के घर से मोबाइल की चोरी हुई थी. घर के लोगों ने ही मोबाइल चोर को घर से बाहर मोबाइल लेकर जाते हुये देख लिया था. आशंका पर ही लोगों ने उसे पकड़ लिया था. पूछताछ के क्रम में उसने खुद को कदमा के भाटिया बस्ती विष्णु पथ का रहने वाला पवन वर्मा बताया है. घटना के समय लोगों ने मोबाइल चोर की खूब पिटायी की और फिर कदमा पुलिस को घटना की जानकारी देकर सुपुर्द कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-three-for-shooting-uncle-in-kovali/">जमशेदपुर

: कोवाली में चाचा को गोली मारने में तीन पर नामजद प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही