Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: युवती से यौन शोषण करने वाला पुलिसवाला कोर्ट से हुआ बरी

Jamshedpur (Ashok kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ लगातार चार सालों तक यौन शोषण करने का आरोपी पुलिसवाला मशकल टोप्पो को एडीजे 4 राजेंद्र कुमार की अदालत ने बुधवार को बरी कर दिया है. मामले में कुल 6 लोगों की गवाही हुई थी. आरोपी मूल रूप से गुमला का रहने वाला है. शादी करने के नाम पर वह चार सालों तक अपने घर पर भी रखा था. इसके बाद वह शादी से मुकर गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-gets-life-imprisonment-for-killing-kinnar-lakhi-in-dimna/">जमशेदपुर:

डिमना में किन्नर लक्खी की हत्या में कोर्ट ने प्रेमी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा

9 जून 2015 को थाने तक पहुंचा था मामला

मामला 9 जून 2015 को थाने तक पहुंचा था. जब युवती अचानक से घर से लापता हो गयी थी. 3 मई 2015 को वह लापता हो गयी थी. इसके बाद परिवार के लोगों ने मशकल पर आशंका व्यक्त करते हुये सीतारामडेरा थाने में लिखित शिकायत की थी. इसके बाद पता चला था कि वह मशकल के साथ सोनारी में रह रही थी. युवती ही अंत में आरोपी की पहचान करने से मुकर गयी. इसके बाद उसे इसका लाभ मिल गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-miscreants-again-blew-74-thousand-in-the-name-of-cutting-electricity/">जमशेदपुर:

साइबर बदमाशों ने बिजली काटने के नाम पर फिर उड़ाये 74 हजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही