Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण के पोस्टर का सांसद ने किया विमोचन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : "मन की बात`` के 100वें संस्करण के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ इसे सफल बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर विभिन्न स्तरों पर तैयारी कर रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं संग आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने और जनजागरण के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से पोस्टर का विमोचन किया गया. शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विधिवत रूप से विमोचन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-meeting-was-held-in-potka-police-station-regarding-womens-safety/">जमशेदपुर

: पोटका थाना में महिला सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित

वर्ष 2014 में शुरू हुई थी मन की बात कार्यक्रम

मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता के साथ सीधा संवाद का माध्यम और लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है. वर्ष 2014 में शुरू हुए मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया है, जिनके पास पहुंचना अत्यंत कठिन समझा जाता था. सांसद ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चा से परहेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज में अच्छे सामाजिक कार्य करने वालों को देश-दुनिया के समक्ष नायक के रूप में प्रोत्साहित किया है. जिससे वे अन्य लोगों में भी अच्छे और रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा को जागृत करते हैं. विद्युत महतो ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो के जरिये देशवासियों के अच्छे और प्रेरक कार्यों को देश-दुनिया के समक्ष रखने का कार्य किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gurdial-singh-wants-to-usurp-gurudwara-by-dividing-two-brothers-tara/">जमशेदपुर

: दो भाइयों के बीच फूट डाल गुरुद्वारा में कब्जा करना चाहता है गुरदयाल सिंह : तारा

प्रत्येक भारतवासियों के प्रयासों पर केंद्रित है 100वां संस्करण

उन्होंने कहा कि मन की बात का यह 100वां संस्करण प्रत्येक भारतवासियों के प्रयासों पर केंद्रित है. पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, डॉ. राजीव कुमार, अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, बोल्टू सरकार, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, संदीप शर्मा (बॉबी), लीना चौधरी, संतोष कुमार, शशि यादव, उपेंद्र गिरी, शशांक शेखर, नवजोत सोहल, आशुतोष दास, गणेश मुंडा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही