Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डिमना डैम के विस्थापितों की समस्या का जल्द होगा समाधान- मंगल कालिंदी

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : डिमना डैम के विस्थापितों की ओर से सोमवार को विधायक मंगल कालिंदी का सम्मान किया गया. सम्मान समारोह सालडीह जाहेरथान में आयोजित किया गया. विधायक मंगल कालिंदी कहा कि डैम बने 80 साल हो गया. लेकिन आजतक किसी विधायक ने विस्थापितों का मामला विधानसभा में नहीं उठाया. 23 मार्च को विस्थापितों का मामला विधानसभा में उठाया. सरकार ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मंगल  कालिंदी ने कहा कि जब वे टाटा स्टील से लड़कर साकची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करवा सकते हैं तो कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर विस्थापितों की समस्याओं का भी समाधान निकाला जाएगा. जरूरत पड़ी तो इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-delegation-meets-jailed-hindu-leaders/">जमशेदपुर

: जेल में बंद हिंदुवादी नेताओं से मिला आजसू प्रतिनिधिमंडल

विस्थापित समिति की मुख्य मांगे

22 दौर की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही, पुनः वार्ता शुरु हो, विस्थापितों को चिन्हित कर विस्थापित कार्ड बनाया जाए, मुआवजा का भुगतान किया जाय,टीएमएच में विस्थापितों का मुफ्त में इलाज की व्यवस्था की जाए. विस्थापित क्षेत्र की दो पंचायत के लोगों की शिक्षा-स्वास्थ्य का व्यवस्था की जाए. टाटा स्टील का विकास कार्य विस्थापितों को प्रदान किया जाय, नौका विहार एवं मतस्य पालन का अधिकार मिले, कंपनी की सीएसआर का दो प्रतिशत विस्थापन क्षेत्र में खर्च हो, सिंचाई की सुविधा मिले, पर्यटन का जिम्मा विस्थापितों को मिले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-found-in-swarnarekha-river-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान समारोह में ये थे मौजूद

मौके पर मदन मोहन सोरेन, दीपक रंजीत,विधान किस्कू, देवेन सिंह, हाकीम महतो, सोहन सिंह, मोहन सोरेन, विश्वनाथ सिंह, राजकुमार सोरेन, लव किशोर हांसदा, शंभू सिंह, रामेश्वर दास, शुक़ुर मुनि हांसदा, रायमनी बास्के, अंजना सोरेन, गुडू हांसदा, ललिता हंसदा, निमाई सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-stays-arrest-of-bjp-leader-vikas-singh/">जमशेदपुर

: कोर्ट ने भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही