Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची संजय मार्केट में प्रवेश एवं निकास मार्ग की समस्या का जल्द होगा निराकरण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आज साकची, संजय मार्केट में प्रवेश एवं निकास का मार्ग नहीं रहने के मामले को लेकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मुलाकात की एवं उसका समाधान करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि साकची संजय मार्केट के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्री महतो से आग्रह किया था कि प्रवेश और निकास का मार्ग नहीं होने के कारण उनकी दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है.ग्राहकों का आना जाना नहीं हो रहा है. साथ ही साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह उचित नहीं है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए गत दिनों सांसद ने साकची संजय मार्केट का दौरा किया था एवं स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को जाना था. उन्होंने पाया कि मार्केट में सामान्य एव मध्यम जीवन स्तर के लोगों का आना जाना होता है. प्रवेश और निकास का रास्ता नहीं होने के कारण दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-work-of-the-circle-office-came-to-a-standstill-due-to-the-strike-of-revenue-sub-inspectors/">जमशेदपुर

: राजस्व उप-निरीक्षकों की हड़ताल से अंचल कार्यालय का काम काज हुआ ठप्प

डीसी ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

आज वार्ता के क्रम में उपायुक्त ने एडीएम एन के लाल को बुलाया एवं उनसे इसका समाधान करने को कहा.बातों से संतुष्ट होने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यथाशीघ्र इसका निराकरण किया जाएगा ताकि ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों का आवागमन को सुलभ बनाया जा सके. वार्ता के क्रम में यह बात भी सामने आई कि प्रवेश द्वार के पास ही बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहन का पार्किंग कर देते हैं इसके कारण मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित हो जाता है. अपर उपायुक्त ने कहा कि दुकानदारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रवेश द्वार के पास दुपहिया वाहनों का पार्किंग नहीं हो. वार्ता के दौरान डीटीओ दिनेश रंजन, आईटीडीए की निदेशक भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-women-arrested-with-ganja-from-sitaramdera-convicted/">जमशेदपुर

:  सीतारामडेरा से गांजा के साथ गिरफ्तार दो महिला दोषी करार
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही