Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गांव की सरकार गठन की 18 से शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

Advertisement
Advertisement
Sunil Pandey Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में गांव की सरकार चुनने की कवायद 18 जून से शुरू हो जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए बैठक की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है. 18 जून से धालभूम एवं घाटशिला अनुमंडल अन्तर्गत आने वाले प्रखंडों में पंचायत समिति के प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया का अप्रत्यक्ष निर्वाचन किया जाएगा. घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांधा, धालभूमगढ़, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा प्रखंडों में 18 से 23 जून तक प्रमुख का चुनाव होगा, जबकि 18 से 25 जून तक उप प्रमुख का चुनाव होगा. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-two-tractors-carrying-illegal-sand-seized-driver-absconding/">देवघर

: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

वार्ड सदस्य चुनेंगे उप मुखिया

जिले के 231 पंचायतों में उप मुखिया का अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया 18 जून से प्रारंभ हो जाएगा. उप मुखिया के निर्चाचन में पंचायत की अलग-अलग वार्ड से निर्वाचित वार्ड सदस्य भाग लेंगे.. उक्त प्रक्रिया आगामी 29 जून तक पूरी कर लेनी है. उप मुखिया का निर्वाचन सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायत भवन में होगा. धालभूम अनुमंडल में पड़ने वाले बोड़ाम की 12 पंचायतों के लिए 22 जून तक, पटमदा की 15 पंचायतों के लिए 23 जून तक, जमशेदपुर प्रखंड की 55 एवं पोटका की 34 पंचायतों के लिए 29 जून तक उप मुखिया का निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर लेनी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-state-spokesperson-pays-tribute-to-martyr-ganesh-hansda/">जमशेदपुर

: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने शहीद गणेश हांसदा को दी श्रद्धांजलि

घाटशिला अनुमंडल में हैं 115 पंचायत

घाटशिला अनुमंडल में कुल 115 पंचायत हैं. जिसमें घाटशिला की 22 पंचायतों के लिए 24 जून तक, मुसाबनी की 19 पंचायतों के लिए 23 जून तक, डूमरिया की 10 पंचायतों के लिए 29 जून तक, गुड़ाबांधा की 08 पंचायतों के लिए 22 जून तक, धालभूमगढ़ की 11 पंचायतों के लिए 24 जून तक, चाकुलिया प्रखंड की 19 पंचायतों के लिए 23 जून तक तथा बहरागोड़ा की 26 पंचायतो के लिए 27 जून तक उप प्रमुख का निर्वाचन कार्य संपन्न होना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-stopped-illegal-construction-in-two-buildings-in-baridih/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने बारीडीह में दो इमारतों में रोका अवैध निर्माण

डीसी ऑफिस में होगा जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

मिनी सदन (जिला परिषद) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 22 जून को कराया जाएगा. अप्रत्यक्ष निर्वाचन के जरीए दोनों पदों का चुनाव होगा. इसके लिए सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक अध्यक्ष के लिए सदस्य वोट डालेंगे. जबकि दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.50 बजे तक उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करायी जाएगी. जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में 27 जिला परिषद सदस्य शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही