Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति डॉ. सरफराज अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में बैठक हुई. बैठक में जिले के अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान समिति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उनके विभाग से संबंधी विधानसभा में उठाये गए प्रश्नों पर जानकारी ली. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के प्रतिनिधि से विस्थापितों के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा की गई. उक्त मामला विधायक रामदास सोरेन ने उठाया था.इसके अलावे जिले में चल रहे सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य पर संतुष्टि जाहिर की. सभापति डॉ सरफराज अहमद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह समिति ध्यानाकर्षण में आए समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग से सवाल करती है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उस जिले के उपायुक्त को जांच के लिए कहा जाता है, यह तब तक होती है जब तक समिति समस्या का समाधान पर संतुष्ट नहीं हो जाती. इसे भी पढ़े :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alumni-meet-of-former-students-of-saint-robert-school-on-sunday/">जमशेदपुर
: संत रॉबर्ट स्कूल के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का एलुमनी मीट रविवार को
: रथ सप्तमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सूर्य नमस्कार महायज्ञ का किया आयोजन [wpse_comments_template]
: संत रॉबर्ट स्कूल के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का एलुमनी मीट रविवार को
57 रैयतों को एचसीएल से नहीं मिला मुआवजा
विधानसभा समिति के समक्ष हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से संबंधित 57 परिवार के रैयती जमीन से संबंधित समस्या सामने आई थी. जिसपर हिंदुस्तान कॉपर के अधिकारी से समिति ने जानकारी प्राप्त की. समिति ने इससे संबंधित विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के विधायक को जांच करते हुए समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा शिक्षा, बिजली से जुड़ी समस्याओं को तत्परता से हल करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, डीएसओ, एसओआर, डीपीआरओ (पंचायत), डीईओ, डीएसई समेत सभी विभागीय पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे. इसे भी पढ़े :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rashtriya-swayamsevak-sangh-organizes-surya-namaskar-mahayagya-on-rath-saptami/">जमशेदपुर: रथ सप्तमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सूर्य नमस्कार महायज्ञ का किया आयोजन [wpse_comments_template]