Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में धावा दल ने छापेमारी कर अवैध रुप से लगाए गए पांच मोटर पंप सीज किया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की पाइप लाइन में अवैध रूप से मोटर जोड़ने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को धावा दल ने छापेमारी कर घरों में अवैध रुप से लगाए गए मोटर पंप को जब्त किया. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि पानी सप्लाई के दौरान कई लोगों द्वारा अवैध रूप से मोटर का उपयोग किया जाता है. जिससे निचले इलाकों में पानी पहुंचाने में समस्या आती है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धावा दल गठित किया गया है. धावा दल निरंतर कार्रवाई कर रही है. वहीं वैध रुप से पानी का कनेक्शन लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. साथ ही इसके लिए कैंप लगाकर कनेक्शन दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में 17 से 25 मई तक विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-bikes-and-other-goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-the-garage/">जमशेदपुर

: गैरेज में आग लगने से तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख

2.5 लाख की आबादी में 23 हजार है वैध पानी कनेक्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mnac1-1.jpg"

alt="" width="1486" height="840" /> कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र की आबादी 2.5 लाख है. जिसमें केवल 23 हजार लोगों ने ही पानी का वैध कनेक्शन लिया है. बाकी लोग चोरी करके अथवा दूसरे माध्यम से पानी का इश्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे लोगों को वैध कनेक्शन प्रदान करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाया जा रहा है. वैध कनेक्शन लेने से नगर निगम के भी संज्ञान में रहेगा कि वास्तविक में कितने लोगों तक पानी पहुंचाना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कैंप में आकर नया कनेक्शन प्राप्त करें. उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवार को निःशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा. जबकि गरीबी रेखा से ऊपर की श्रेणी के लोगों के लिए न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा. इसके लिए आधार, आवासीय प्रमाण पत्र, होल्डिंग का पेपर लगेगा. साथ ही जिनके पास होल्डिंग का पेपर नहीं होगा उनका कैंप में पेपर बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pf-of-retired-employees-of-timken-is-not-being-settled/">जमशेदपुर

: टिमकेन के सेवानिवृत्त कर्मियों का पीएफ का नहीं हो रहा निपटारा

इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैंप

23 मई को  गुरूद्वारा रोड नं 10, जवाहरनगर, ब्लू बेल्स स्कूल के पास, शिव मंदिर, कुमरूम बस्ती, 24 मई को हॉरिजन मॉल, झंडा सिंह स्कूल के पास, ब्लू बेल्स स्कूल के समीप, 25 मई को महेन्द्र मैरिज हॉल, खड़िया बस्ती, सामुदायिक भवन, गुरूद्वारा रोड नं 10, जवाहरनगर. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-memory-of-guru-arjun-dev-a-sculpture-was-installed-in-the-civil-court-premises/">जमशेदपुर

: गुरू अर्जुन देव की याद में सिविल कोर्ट परिसर में छबील लगाई गई  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही