Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर:  एक पखवाड़े से बंद क्षतिग्रस्त पानी की पाईप की मरम्मत का काम पुनः रेलवे ने शुरु किया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर स्थित रेलवे पानी टंकी के समीप मुख्य सड़क पर तेरह दिनों से बंद पड़ा निर्माण कार्य गुरूवार से पुनः शुरु हो गया. काम बंद रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी के अलावे सड़क पर पानी जमा होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. उक्त मामले की शिकायत ट्वीट के द्वारा रेल मंत्रालय से करने के बाद सीकेपी डिविजन हरकत में आया तथा क्षतिग्रस्त पाईप की मरम्मत का टेंडर निकाला. ठेकेदार के द्वारा कुछ काम कराने के बाद काम बंद कर दिया गया. सड़क पर मिट्टी का ढेर एवं पाईप से बहते पानी के चलते लोगो को काफी दिक्कत हो रही थी. पंचायत प्रतिनिधियों ने पुनः इस मामले की जानकारी रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद पुनः काम शुरु हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-school-teachers-talk-about-marriage-and-kiss-day-of-seventh-grade-girls/">जमशेदपुर

: स्कूल में सातवीं की बच्चियों से शादी और किस डे की बात करते हैं शिक्षक

पंचायत प्रतिनिधि कर रहे काम की निगरानी

रेलवे ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे पाईप की मरम्मत की निगरानी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि कर रहे हैं. बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा ने कार्यस्थल का मुआयना किया तथा ठेकेदार से जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-empowerment-fortnight-will-run-till-february-21-eight-points-will-be-investigated-including-aadhaar-seeding/">जमशेदपुर

: 21 फरवरी तक चलेगा पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा आधार सीडिंग समेत आठ बिंदुओं की होगी जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही