Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रखंड की 12 पंचायतों के मुखिया, पंसस एवं वार्ड सदस्यों का रिजल्ट आया

 
Jamshedpur : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार भारी उलटफेर देखने को मिला. कई पूर्व एवं निवर्तमान प्रतिनिधियों को जहां हार का सामना करना पड़ा. वहीं कई प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई. मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर प्रखंड के पंचायतों (चौथे चरण) की मतगणना  कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में शुरु हुई. सबसे पहले जिला परिषद क्षेत्र संख्या आठ के अन्तर्गत आने वाली आठ पंचायतों की मतगणना शुरु हुई. पहले वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती की गई. उसके बाद मुखिया, फिर पंचायत समिति तथा बाद में जिला परिषद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती हुई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/underpass-at-the-southern-end-of-dhanbad-railway-station-will-start-in-7-days-will-get-rid-of-jam/">धनबाद

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अंडरपास 7 दिन में शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
जिला परिषद क्षेत्र संख्या आठ में इस बार निवर्तमान प्रत्याशी किशोर यादव की पत्नी पूर्व पार्षद लक्ष्मी देवी को हार का सामना करना पड़ा. दूसरी बार उनके खिलाफ खड़ी कविता परमार ने उन्हें लगभग 1759 मतों से पराजित किया. कविता परमार को जहां 9583 मत प्राप्त हुए. वहीं लक्ष्मी देवी को 7824 मत ही मिल सके. तीसरे स्थान पर बबीता मिश्रा रही. जिन्हें लगभग 2784 मत प्राप्त हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bina-singh-was-made-metropolitan-secretary-in-the-meeting-of-intuc/">जमशेदपुर

: इंटक की बैठक में बीना सिंह महानगर सचिव बनाई गईं

12पंचायतों की मुखिया, पंसस एवं वार्ड सदस्यों का रिजल्ट आया

जमशेदपुर प्रखंड की 12 पंचायतों की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. जिन आठ पंचायतों का रिजल्ट सामने आया. उनमे आठ जिला परिषद क्षेत्र संख्या आठ की तथा दो जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात का शामिल है. पश्चिम बागबेड़ा से निवर्तमान मुखिया जमुना हांसदा दोबारा निर्वाचित हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रम सिंह को 469 मतों से पराजित किया. इसी तरह उत्तर बागबेड़ा से गौरी टोप्पो ने उषा देवी को 891 मतों से हराया. बागबेड़ा कालोनी से निवर्तमान मुखिया बाहामुनि हेम्ब्रम इस बार चुनाव हार गई. उन्हें राज कुमार ने 263 मतों से पराजित किया. कई अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. लेकिन उसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/counting3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/what-kind-of-mother-is-this-one-by-one-she-threw-her-6-children-in-the-well-then-sat-outside-and-kept-doing-it/">ये

कैसी मां : एक-एक कर अपने 6 बच्‍चों को कुएं में फेंका, फिर बाहर बैठकर करती रही…  

दो बार मुखिया रही प्रतिमा मुंडा हारी

बागबेड़ा पंचायत से लगातार दो बार मुखिया रही प्रतिमा मुंडा को इस बार हार का सामना करना पड़ा. पहली बार खड़ी हुई उमा मुंडा ने उन्हें 370 मतों से पराजित कर दिया. इसी तरह उत्तरी सुसनीगढ़िया पंचायत से निवर्तमान उप मुखिया धर्मदास मार्डी ने चैती देवी को पराजित किया. जबकि पूर्वी किताडीह से निवर्तमान मुखिया जोबा मार्डी अपनी सीट बचाने में कामबाय रही. उन्होंने राजू बेसरा को पराजित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asmita-became-the-first-indian-woman-to-climb-mount-everest-for-8745-meters-without-supplemental-oxygen/">जमशेदपुर

: बिना पूरक ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर 8745 मीटर तक चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी अस्मिता

जिप-7 से पंकज सिन्हा 1400 मतों से आगे

जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात में पहले चक्र की गिनती में जिला परिषद प्रत्याशी पंकज सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप गुहा से 1400 मतों से आगे थे. उक्त सीट पर कूल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तीसरे स्थान पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय संगठन सचिव सह जिला परिषद प्रत्याशी स्वपन सिंहदेव थे. मतों की गिनती पूरी नहीं होने के कारण रात आठ बजे गिनती बंद कर दी गई. शेष मतों की गिनती कल सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी. उक्त सीट पर दो भाजपा नेताओं राजकुमार सिंह एवं रामसिंह मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-defeat-the-former-chief-found-it-expensive-to-remove-the-chair-table-from-the-panchayat-building/">जमशेदपुर:

हार के बाद पूर्व मुखिया को पंचायत भवन से कुर्सी-टेबुल निकालना महंगा पड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही