Search

जमशेदपुर : टीएमएच के इमरजेंसी व ओपीडी के बीच सड़क 3 जून से अस्थायी रूप से रहेगी बंद

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) द्वारा टाटा मेन हॉस्पीटल (टीएमएच) के इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी ब्लॉकों के बीच के रास्ते के लिए रेन प्रोटेक्शन शेड का निर्माण किया जाएगा. इस निर्माण का उद्देश्य खराब मौसम की स्थिति के दौरान रोगियों एवं कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाना है. इमरजेंसी और ओपीडी के बीच मरीजों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रेन प्रोटेक्शन शेड के निर्माण की योजना बनायी गयी है. इमरजेंसी और ओपीडी भवन के बीच जेजीएमएच की ओर जाने वाली सड़क को 3 जून से अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा. निर्माण गतिविधि को देखते हुए मरीजों के वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है. अगले आदेश तक सीसीयू, आईसीयू और जेजीएमएच में प्रवेश के लिए होटल सेंटर पॉइंट के सामने वाले गेट से आना जाना होगा. टीएमएच की बाकी विजिट के लिए प्रवेश और निकास में कोई बदलाव नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-former-mla-visited-counted-achievements-of-modi-government/">गुड़ाबांदा

: पूर्व विधायक ने किया दौरा, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp