Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हल्की बारिश में पुनः तालाब बनी टेल्कॉन से साउथ गेट जाने वाली सड़क, आवागमन रहा बंद

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शुक्रवार को पुनः टेल्कॉन गेट से टेल्को साउथ गेट की ओर जाने वाली सड़क हल्की बारिश होने के कारण तालाब जैसी बन गई. जिसके कारण उक्त सड़क से होकर आना-जाना करने वाले राहगीरो ने आवागमन बंद कर दिया. इसकी जानकारी विधायक सरयू राय को होने के बाद उन्होंने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया तथा समाधान की मांग की. विधायक के निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जेएनएसी ने संबंधित कंपनी को जल्द जल जमाव हटाने का निर्देश दिया. टेल्कॉन कंपनी की ओर से त्वरित कार्रवाई कर मोटर लगाकर सड़क का पानी हटाया गया. उसके बाद आवागमन बहाल हो सका. इससे पहले स्थानीय भाजमो कार्यकर्ताओं ने जलजमाव क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-motivational-workshop-of-jharkhand-provincial-marwari-yuva-manch-on-22nd/">जमशेदपुर

: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का मोटिवेशनल कार्यशाला 22 को

जुस्कों के खिलाफ विधायक ने दिया था धरना

उक्त सड़क पर बराबर जल जमाव होने तथा यातायात बाधित होने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर बीते दिनों विधायक ने जुस्कों के खिलाफ धरना दिया था. इस दौरान भाजमो कार्यकर्ताओं के द्वारा उक्त सड़क से होकर गुजरने वाले चार कंपनियों के वाहनों को रोका गया था. इसकी जानकारी जुस्कों प्रबंधन को होने के बाद प्रतिनिधि ने विधायक को जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया. जुस्को के अधिकारियों ने न 15 दिनों में उक्त समस्या का स्थायी समाधान करने की बात कही. लेकिन की वर्षा ने आश्वासन की पोल खोल दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-case-of-kitadihs-teenager-being-cut-off-reached-the-health-minister/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचा किताडीह की किशोरी का हाथ काटे जाने का मामला

मौके पर ये लोग थे मौजूद

विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो के जिला मंत्री राजेश झा, लक्ष्मीनगर मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, नवीन कुमार, अनिल प्रकाश, राजु सिंह, रमाकांत सिंह आदि मौजुद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-will-be-done-by-tanker-in-25-panchayats-of-jugsalai-vis-mla-mangal-inaugurated/">जमशेदपुर

: जुगसलाई विस की 25 पंचायतों में टैंकर से होगी जलापूर्ति, विधायक मंगल ने किया शुभारंभ
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही