Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सर्वांगीण विकास से वंचित बिंगबुरू गांव जानेवाली सड़क के जल्द बहुरेंगे दिन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत में टाटा-हाता मुख्य सड़क से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदिवासी बहूल गांव बिंगबुरू के दिन जल्द बहुरेंगे. गांव में जानेवाले रास्ते की दयनीय स्थिति के कारण सरकार की कल्याणकारी योजनाएं उक्त गांव में नहीं पहुंची है. सर्वांगीण विकास से वंचित उक्त गांव की मुख्य सड़क के निर्माण की सांसद विद्युत वरण महतो ने पहल की. जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिंगबुरू गांव जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा. पगडंडियों के सहारे टाटा-हाता मुख्य सड़क जुड़े उक्त गांव का समुचित विकास नहीं हो पाया. ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के एवं पूर्व पार्षद करूणामय मंडल ने पूरी वस्तु स्थिति से सांसद विद्युत वरण महतो को अवगत कराया. जिसके बाद सांसद ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को मामले से अवगत कराया. साथ ही गांव जाने वाली उक्त सड़क के निर्माण की अनुशंसा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salkhan-did-the-conchshell-of-tribal-rebellion-from-dumka/">जमशेदपुर

: सालखन ने दुमका से किया आदिवासी विद्रोह का शंखनाद

आजादी के बाद पहली बार होगा सड़क का निर्माण होगा

पूर्व पार्षद करूणामय मंडल ने बताया कि बिंगबुरू गांव जाने के लिए लोग पगडंडीनुमा कच्चे रास्ते का सहारा लेते हैं. बिंगबुरु गांव से हाता- टाटा मुख्य सड़क में भुंड़ीडीह गांव तक की दुरी मात्र चार किलोमीटर है. स्वतंत्रता प्राप्ति के इतने वर्षों बाद भी उक्त रास्ता की स्थिति नहीं सुधरने के कारण उक्त आदिवासी बहुल गांव सर्वांगीण विकास से वंचित है. उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते के बीच से एक रेल मार्ग भी गुजरती है. जहां ओवरव्रिज की भी जरूरत है. रास्ता बन जाने से ना सिर्फ बिंगबुरु गांव अपितु राजाबासा, हतनाबेड़ा, चांदपुर आदि निकटस्थ अनेकों गांवों की  दूरी काफी कम हो जाएगी तथा उक्त सभी गांव जमशेदपुर जाने वाली मुख्य सड़क से जुड़ जायेंगे. प्रतिनिधि मण्डल में शिव चरण टुडू एवं रबिन हांसदा भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kanhaiya-accused-of-robbing-4000-rupees-and-throwing-hot-tea/">जमशेदपुर

: कन्हैया पर ठेलावाले ने लगाया 4000 लूटने व गर्म चाय फेंकने का आरोप
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही