Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क के बीच से पेड़ हटाए बगैर सड़क को चालू कर दिया, हो सकती है दुर्घटना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा गोलमुरी से ट्यूब कंपनी तक निर्माणाधीन वन वे सड़क पर केबल क्लब के निकट सड़क के बीचों बीच स्थित पेड़ को बगैर हटाए सड़क को चालू कर दिया गया है. इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा उक्त स्थान पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे रात के अंधेरे में पेड़ दिखता नहीं है. टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा सिर्फ सेफ्टी रिबन लगा दिया गया है, जो पर्याप्त नहीं है. रात के अंधेरे में दूसरी तरफ से आने वाली गाड़ियों की लाइट से आंख चौंधिया जाता है और सामने कुछ नहीं दिखता. वहीं दूसरी ओर सड़क के किनारे नाली पर स्लैब नहीं होने के कारण भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daily-wage-laborer-stabbed-in-azadnagar/">जमशेदपुर

: आजादनगर में दिहाड़ी मजदूर को मारा चाकू

जल्द पेड़ हटा दिया जाएगा : टीएसयूआइएसएल

टाटा स्टील यूआइएसएल ने इस संबंध में कहा है कि पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है. जल्द ही पेड़ को हटा दिया जाएगा साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगा दिया जाएगा. अभी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही