Search

 
 
 

जमशेदपुर : भगवान बिरसा के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मंगल कालिंदी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार कोसाकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया. मौके पर विधायक ने कहा जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा. विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा की प्रतिमा उन्होंने अपने वेतन के पैसे से बनवायी तथा स्थापित करवाया. आज यहां कई संगठन और जमशेदपुर के नागरिक आकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे यह मेरे लिए गर्व की बात है.मौके पर दीपक रंजीत, मुकेश, सरबजोत भाटिया, विजय महतो, जयदीप, सोमनाथ, सिमरन, पप्पु आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-west-division-deputy-divisional-warden-of-civil-defense-pranav-naha/">जमशेदपुर

: सिविल डिफेंस के पश्चिम डिविजन डिप्टी डिविजनल वार्डेन बने प्रणव नाहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही