Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने जानी योजनाओं की हकीकत, किया स्थलीय निरीक्षण

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर ने पूर्वी सिंहभूम जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ प्रवीण कुमार, घाटशिला प्रखंड के बीडीओ कुमार एस अभिनव व डीआरडीए की टीम मौजूद रही. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने सबसे पहले जमशेदपुर सदर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना का मुआवना किया गया. पूर्व में क्रियान्वित बिरसा हरित ग्राम योजना को देखकर संतुष्टि जतायी तथा इस वित्तीय वर्ष के योजना के चयन पर जिला प्रशासन एवं विशेषकर उप विकास आयुक्त को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस जिला में गड्ढ़ा खुदाई के कार्य में अच्छी उपलब्धि है. पौधरोपण करते हुए गड्ढ़ा भराई के कार्य को भी ससमय पूर्ण करने निर्देश दिया. साथ ही एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप) में प्रतिदिन मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने, ससमय मजदूरों का मजदूरी भुगतान, एरिया ऑफिसर एप में निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tuiladungri-gurudwara-honored-champion-angraj/">जमशेदपुर

: चैंपियन अंगराज को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा ने किया सम्मानित

पीएम आवास निर्माण में पहले पायदन पर पूर्वी सिंहभूम

उप विकास आयुक्त ने सचिव को आवास योजनाओं में प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे राज्य में प्रधानमंत्री आवास की प्रगति में यह जिला पहले नम्बर पर है. वहीं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास में पिछले एक महीने में अपेक्षित प्रगति लाते हुए 10वें स्थान से 4वें स्थान पर पहुंचा है. सचिव, ग्रामीण विकास विभाग चन्द्रशेखर ने कहा कि जिले में विकास कार्य की गति काफी अच्छी है. इसे जारी रखते हुए सभी इंडिकेटर में और बेहतर करने का प्रयास किया जाए. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता करते हुए उनकी कार्यशैली को जाना की किस तरह से क्लस्टर और एसएचजी ग्राम स्तर पर कार्य कर रहे हैं तथा समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. उप विकास अवगत द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में हर महीने सखी संवाद एवं सखी दिवस मनाया जा रहा है. साथ ही सभी स्वयं सहायता समूह को अपना पहचान पत्र बनाने तथा नियमित मासिक बैठक करने का दिशा निर्देश दिया गया है. आर.सेटी प्रशिक्षण में जो अभाव है उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-i-will-try-to-protect-the-rights-of-sikhs-saryu/">जमशेदपुर

: सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने का प्रयास करूंगा- सरयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही