Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चाकुलिया एवं गुड़ाबांधा के मुखिया व प्रमुख के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ छह दिवसीय मुखिया सम्मेलन का समापन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के सभी प्रखंड के मुखिया एवं प्रमुख का छह दिवसीय सम्मेलन सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम सोमवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन चाकुलिया एवं गुड़ाबांधा प्रखंड क्षेत्र के मुखिया एवं प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान सभी को सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी गई. सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए अपर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सभी प्रमुख एवं मुखियागणों की महत्वपूर्ण भूमिका है. पदाधिकारियों के साथ साथ सभी जन प्रतिनिधियों का भी संयुक्त दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के पास पहुंचे. उन्होंने कहा कि मुखिया भी लोक सेवक हैं. पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ जनता को कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना भी उनका दायित्व है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-issue-of-cleanliness-including-govindpur-water-supply-scheme-raised-in-deputy-commissioners-public-court/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के जनता दरबार में उठा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना सहित साफ-सफाई का मुद्दा

इन योजनाओं के क्रियान्वयन की दी गई जानकारी

इस कार्यक्रम में जिला के विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जा रही है यथा - मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पेयजल एवम स्वछता विभाग, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मत्स्य पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, श्रमाधान, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रधान मंत्री आवास योजना, उद्यान विभाग आदि से संबंधित विभाग के पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loot-from-ballast-sand-supplier-in-govindpur-fir-lodged/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में गिट्टी-बालू सप्लायर से लूट, प्राथमिकी दर्ज

जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड करने की दी गई जानकारी

सम्मेलन में मौजूद मुखियाओं के द्वारा अधिकारियों से कई तरह के सवाल किए गए। जिसका अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब दिया. इसी क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी मुखियागण को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत अन्तर्गत सभी खराब पड़े जलमीनार की मरम्मती करने एवं ऑगनबाड़ी/स्कूल आदि में पेयजल की व्यवस्था करने, पंचायत में प्राप्त 15वें वित्त की राशि को नियमानुसार शत प्रतिशत व्यय करने एवं जीपीडीपी अन्तर्गत 2023-24 की योजनाओं को ससमय पोर्टल पर अपलोड करवाने हेतु निदेश भी दिया गया.बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-782-girl-students-will-be-enrolled-in-kasturba-and-jharkhand-girls-residential-schools/">जमशेदपुर

: कस्तूरबा एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में 782 छात्राओं का होगा नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही