Search

 
 
 

जमशेदपुर : गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने होमगार्ड एक्ट में संशोधन कर स्वयंसेवी शब्द हटाने की मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  पूर्वी सिंहभूम जिले के गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें गृह मंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपकर होमगार्ड एक्ट में संशोधन करने की मांग की. होमगार्ड एक्ट में गृह रक्षा वाहिनी के लिए स्वयंसेवी शब्द का इस्तेमाल किया गया. जिसके कारण उन्हें सरकार के स्थायी कर्मियों के समान वेतन एवं अन्य भत्ते प्राप्त नहीं हो रहे हैं. इसको लेकर संगठन काफी दिनों से प्रयासरत है. सरकार के स्तर से कई बार पत्राचार किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sardar-santokh-singh-became-the-headmaster-of-guru-nanak-middle-school/">जमशेदपुर

: सरदार संतोख सिंह बने गुरु नानक मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक

बीएमएस चला रहा देशभर में अभियान

भारतीय मजदूर संघ देशभर के होमगार्ड जवानों को उनके हक दिलाने की मुहिम में जुटा हुआ है. संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष शांता कुमार जाटव के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में मुहिम चलाकर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को मांग पत्र सौंपा जा रहा है. गृह मंत्री अमित साह आगामी सात जनवरी को कोल्हान के दौरे पर आ रहे हैं. जिसमें झारखंड के भाजपा नेता भी शामिल होंगे. इसलिए संघ ने उन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मांग पत्र सौंपा है. प्रतिनिधिमंडल में दिनेश कुमार यादव, भगवान साह, लखन किस्कू, चंडीपद सिंह सरदार, उमेश गुप्ता के अलावा अन्य गृह रक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-book-related-to-customs-of-marwari-society-released/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी समाज के रिति रिवाज से जुड़ी पुस्तक का हुआ विमोचन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही