Search

 
 
 

जमशेदपुर:  गैंगस्टर अखिलेश के भाई अमलेश का नहीं हो सका बयान

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : गोलमुरी थाने में वर्ष 2010 में दर्ज कराये गये रंगदारी के मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के भाई अमलेश सिंह समेत अन्य का कोर्ट में बुधवार को बयान कराया जाना था. इस बीच अमलेश सिंह कोर्ट नहीं पहुंचा. अमलेश के वकील विद्या सिंह का कहना है कि उसकी तबियत खराब होने के कारण वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सका. अगली तिथि 27 जून को दी गयी है. तब उसका बयान कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-have-to-be-treated-at-mgm-hospital-bring-beds-along/">जमशेदपुर:

 एमजीएम अस्पताल में इलाज कराना है, बेड साथ लाएं

इनलोगों पर है रंगदारी का मामला दर्ज

गोलमुरी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में अमलेश सिंह के अलावे  कन्हैया सिंह, सचिन सिंह, पंकज सिंह व अन्य का नाम है. बचाव में यह बयान अब 27 जून को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रिया की अदालत में कराया जायेगा. बुधवार को कोर्ट में कन्हैया सिंह के अलावे अन्य पहुंचे थे और अपना बयान कराया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-bike-rider-shot-by-miscreants-while-returning-from-court/">सरायकेला:

कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही