Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य की औद्योगिक नीति अच्छी है, संसाधनों पर ध्यान देना होगा – एसके बेहरा

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : झारखंड की औद्योगिक नीति अच्छी है लेकिन संसाधनों की कमी है. जिसको दूर करने की जरुरत है. तभी राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगा.उक्त बातें आरएसबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक एसके बेहरा ने सोमवार को बिष्टुपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि राज्य में संसाधनों के विकास पर सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. राज्य में औद्योगिक विकास के एक लैंड बैंक बनाने की जरुरत है. वहीं वन विंडो सिस्टम को सरकार द्वारा लागु किया जाना चाहिए. ताकि व्यापारियों को एक जगह ही सभी सुविधा उपलब्ध हो जाए. इससे उनकी परेशानी कम होगी और वे और बेहतर काम कर सकेंगे. वहीं कानून व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-bhoomi-bachao-samiti-opposes-the-construction-of-chhath-ghat/">चाईबासा

: कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने छठ घाट निर्माण का किया विरोध

कोल्हान में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी जरूरी - बेहरा

एसके बेहरा ने कहा कि कंपनी शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है. ऐसे में प्रदेश में औद्योगिक विकास कैसे संभव है. वहीं सरकार की नई नियोजन नीति के सवाल पर बेहरा ने कहा कि आरएसबी कंपनी में शुरू से स्थानीय लोगों को प्रमुखता दी जाती है. हम अपने कर्मचारियों को अपने जरुरत के हिसाब से प्रशिक्षत करते है. सरकार को चाहिए की राज्य में चल रहे उद्योगों को पहले प्राथमिकता दे. उनकी समस्याओं का समाधान हो उन्हें जमीन उपलब्ध कराया जाए. एक सवाल के जवाब में बेहरा ने कहा कि कोल्हान में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी जरुरी है. तभी इस क्षेत्र में नए इंवेस्टर आएंगे और क्षेत्र का विकास होगा. झारखंड में आरएसबी की पांच प्लांट है. सभी प्लांट अपनी क्षमता के अनुरुप बेहतर कार्य कर रहे है. बेहरा ने कहा कि बहुत जल्द शहर में 500 बेड का सुपर मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-bhoomi-bachao-samiti-opposes-the-construction-of-chhath-ghat/">चाईबासा

: कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने छठ घाट निर्माण का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही