Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखिया संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी, वार्ड सदस्य संघ ने दिया समर्थन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय के बाहर मुखिया संघ का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. संघ के धरना को वार्ड सदस्य संघ ने भी समर्थन दिया तथा धरना पर बैठकर मुखिया संघ के पदाधिकारियों को आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिलाया. उप मुखिया संघ के मुख्य संरक्षक एवं बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जनहित से संबंधित मांगों पर अभिलंब वरीय पदाधिकारी संज्ञान में लेकर समाधान करें. नहीं तो प्रखंड क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-34th-shyam-mahotsav-at-sakchi-bazar-shiv-temple-on-february-1/">जमशेदपुर

: साकची बाजार शिव मंदिर में 34वां श्याम महोत्सव एक फरवरी को

सिविल सर्जन से स्वास्थ्य जांच कराने की मांग

वहीं मुखिया सीनी सोरेन ने आज सिविल सर्जन जुझार माझी को एक लिखित पत्र लिखकर धरना स्थल पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की मांग की है. दूसरी तरफ अनुमंडल पदाधिकारी को भी धरना स्थल पर आकर जनहित से संबंधित मांगों पर कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया. धरना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, राजू पात्रों, राजू बेसरा, पूर्व उप मुखिया शंकर यादव, पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रों, मुखिया सरस्वती टुडू, जोबा मार्डी, सुमी केराई, उमा मुंडा, सुनील किस्कु भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fair-price-shop-dealers-association-organized-a-meeting-at-dimna-lake/">जमशेदपुर

: फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने डिमना लेक में आयोजित किया मिलन समारोह
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही