Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स के विरोध में संघर्ष समिति ने मंत्री चंपई सोरेन को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड नगर निकाय संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को आदिवासी कल्याण परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से उनके आदित्यपुर स्थित कार्यालय में मिला. इस दौरान उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर झारखंड के सभी नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद मंत्री चंपाई सोरेन ने उन्हें आश्वस्त किया इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर होल्डिंग टैक्स कम करवाने का प्रयास करेंगे. इससे पहले प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने मंत्री को बुके प्रदान कर तथा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rishu-anand-becomes-jps-topper-in-cbse-12th-second-topper/">जमशेदपुर

: रिषू आनंद बना सीबीएसई 12वीं में जेपीएस का टॉपर, तुहीना सेकेंड टॉपर

होल्डिंग टैक्स की अधिसूचना में है कई विसंगतियां

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होल्डिंग टैक्स को लेकर सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कई विसंगतियां हैं. मशलन वर्ष 2016 में पहले ही अप्रयासित वृद्धि कर दी गई थी. उक्त वृद्धि का ही अभी विरोध हो रहा है.हालांकि जनता ने उसे अंगीकार कर लिया है. इसी बीच 2022 में तीन से पांच गुणा तक बढ़ोतरी कर दी गई. जिससे जनता पर एक अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. आश्चर्यजनक हैं कि होल्डिंग टैक्स को सर्किल रेट के अनुसार प्रभावी किया गया है, जबकि सर्किल रेट के अनुसार जमीन की खरीद बिक्री होती हैं और बिक्री के समय सर्किल रेट पर स्टाम्प ड्यूटी और निबंधन शुल्क लिया जाता है. इसी तरह गली कुची में जहाँ आने जाने के लिये मात्र 4 से 5 फ़ीट चौड़ा गलियारा हैं उनसे भी वही टैक्स लिया जाएगा और जो 20 फ़ीट चौड़े रोड पर निवास करने वालो से लिया जाएगा. यह न्यायसंगत नही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-golmuris-triple-murder-mystery-can-be-like-chaitali-rizwan-and-tuition-teacher/">जमशेदपुर:

चैताली-रिजवान व ट्यूशन टीचर की तरह हो सकती है गोलमुरी की ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री             

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में मानगो नगर निकाय से सुशील सिंह, मनोज कुमार, विकास तिवारी, सतनाम सिंह, अनिल कुमार मौर्या, आदित्यपुर नगर निकाय से आर एन चौबे, पुरेन्द्र नारायण सिंह रामचंद्र पासवान, उमेश कुमार दुबे, अंबुज कुमार,  ओम प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, एस एन यादव, जुगसलाई नगर निकाय से सरदार शैलेंद्र सिंह, अजय पांडे, रमाशंकर शर्मा, रंजीत सिंह, ज्योति मिश्रा और रविशंकर तिवारी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-anuj-became-the-city-topper-of-cbse-10th/">जमशेदपुर:

सीबीएसई 10वीं का सिटी टॉपर बना अनुज
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही