Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: आदित्यपुर से झाड़ग्राम तक थर्ड लाइन का फंसा पेंच हुआ क्लियर

Advertisement
Advertisement

Ashok kumar

Jamshedpur : रेलवे की ओर से सभी रेलखंड पर थर्ड लाइन का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, लेकन आदित्यपुर से झाड़ग्राम तक का पेंच सालों से फंसा हुआ था, लेकिन यह पेंच क्लियर हो गया है. अब इस रेलखंड पर भी थर्ड लाइन का काम कराया जायेगा. इसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल स्तर के सभी विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है. काम को ठेका कंपनी को दे दिया गया है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि आदित्यपुर से झाड़ग्राम के बीच युद्ध स्तर पर काम शुरू कराया जायेगा और दो साल के भीतर ही काम पूरा कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-locomotive-started-train-on-tata-badampahar-section/">जमशेदपुर:

टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर बिजली इंजन से चलने लगी ट्रेन 

यात्री ट्रेनों का परिचालन ज्यादा होने से फंसा था पेंच

आदित्यपुर से झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच यात्री ट्रेनों का परिचालन ज्यादा होने के कारण रेलवे की ओर से इस रेलखंड पर काम कराने में परेशानी हो रही थी. अब जबकि दूसरे स्टेशनों का काम पूरा कर लिया गया है, तब रेल अधिकारी अपना ध्यान पूरी तरह से इस रेलखंड पर केंद्रीत किए हुए हैं. हावड़ा, मुंबई, दिल्ली, पुणे के साथ-साथ अन्य बड़े स्टेशनों के लिये इसी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होता है.

रेल विकास निगम लिमिटेड को मिला है ठेका

आदित्यपुर से झाड़ग्राम रेलखंड के बीच थर्ड लाइन का ठेका रेलवे की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड को दिया गया है. थर्ड लाइन का काम शुरू कराने के पहले सभी सामानों को स्टॉक करने का काम शुरू कराया जा रहा है. इसके बाद ब्लॉक लेकर बारी-बारी से थर्ड लाइन का काम कराया जायेगा.

थर्ड लाइन की शोभा बढ़ायेगी अनारा की कंक्रीट स्लीपर

थर्ड लाइन का काम बेहतर हो सके. इसके लिये अनारा से कंक्रीट स्लीपर मंगाने का काम किया जा रहा है. थर्ड लाइन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. इसके लिये चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम से लेकर सीनियर डीसीएम तक सचेत हैं. वे समय-समय पर मुआयना भी कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर ठेका कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं.

जरूरत पड़ने पर ब्लॉक लेकर होगा कार्य : सीनियर डीसीएम

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने बातचीत में बताया कि थर्ड लाइन का कार्य समय पर और बिन रूकावट के ही पूरा हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर ब्लॉक लेकर भी कार्य को पूरा किया जायेगा. ब्लॉक लिये जाने के कारण रेल यात्रियों को भी थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन थर्ड लाइन का काम भी रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये ही रेलवे की ओर से की जा रही है. इस बीच नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम का भी काम कराया जायेगा. थर्ड लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनें की स्पीड भी बढ़ जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-after-illicit-relationship-busted-in-govindpur-missing-person-commits-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर में अवैध संबंध का भांडाफोड़ के बाद लापता व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpdiscuz-feedback id="y9uue711eo" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही