Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी पत्थरबाजी में तत्कालीन थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने दी गवाही

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर में 14 दिसंबर 2016 दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने शुक्रवार को अदालत में गवाही दी. उनके अलावा भी अन्य दो पुलिसकर्मियों ने भी मामले में गवाही दी है. शंकर ठाकुर ने कहा कि उन्हें घटना के दिन वरीय पदाधिकारियों ने सूचना दी थी कि पत्थरबाजी हो रही है. इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे हुये थे. इस दौरान पत्थरबाजी करने के साथ-साथ लोगों ने मरीन ड्राइव सड़क को भी जाम कर दिया था. घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुये थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-weapons-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में हथियार के साथ दो गिरफ्तार

एएसआइ अरूण कुमार ने क्या कहा

अरूण कुमार (एएसआई गालूडीह ) ने कहा कि 14 दिसंबर 2016 को अनुसंधान का भार इंस्पेक्टर आमिश हुसैन से उन्होंने लिया था. मामले में 23 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था. दो के खिलाफ अनुसंधान जारी था. गुरुचरण महतो और दुर्गा महतो के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था, तब पता चला कि गवाहों की गवाही नहीं ली गयी थी.

कामाख्या नारायण ने क्या कहा

घायल पुलिसकर्मी कामाख्या नारायण सिंह ने कोर्ट को बताया कि 13 फरवरी 2016 को निर्मल बस्ती गये थे. बिलास बस्ती और निर्मल बस्ती के लोगों के बीच पत्थरबाजी हो रही थी. घटना में उन्हें भी चोटें आयी थी. बाद में अपना इलाज भी कराया था.

हत्या के बाद हुआ था उपद्रव

गौरतलब है कि सोनारी रूपनगर में हत्या के बाद दो बस्ती के लोग आपस में ही भीड़ गये थे. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गयी थी. मामले में सोनारी थाने में 25 को लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने पत्थरबाजी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-door-left-open-in-bagbera-got-stolen/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में खुला छोड़ दिया दरवाजा हो गयी चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही