Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुलिस हिरासत से भागा उचक्का, वापस धरा गया

Jamshedpur (Rohit kumar) : एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से शुक्रवार की सुबह काजल नामक युवक फरार हो गया. काजल ने पुलिस को उल्टी लगने की बात बताई और बहाना बनाकर शौचालय की ओर से भागने लगा. हालांकि मौके पर मौजूद होम गार्ड की मदद से पुलिस ने काजल को खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद उसे हथकड़ी लगा दी गई. मिली जानकारी के अनुसार काजल नशा करने का आदि है. वह पूर्व में भी चोरी जैसे मामले में जेल जा चुका है. बीते दिनों सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले में पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान नशा नहीं कर पाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. शुक्रवार सुबह पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रह था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-should-be-drainage-system-before-monsoon-suresh-sawaiyan/">चाईबासा

: बरसात पूर्व हो जल निकासी की व्यवस्था – सुरेश सावैयां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही