Search

 
 
 

Jamshedpur : मानगो में बांस के जर्जर खंभे पर दौड़ रहा मौत का तार

 
  • जान हथेली में रखकर आना-जाना कर रहे कुमरूम बस्ती के लोग
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो थानान्तर्गत कुमरुम बस्ती में रहने वाले लोग इन दिनों जान हथेली पर रखकर सड़क से आना-जाना कर रहे हैं. बस्ती में जगह-जगह बांस के खंभे के सहारे बिजली के तार लगाए गए हैं. जिसके कारण किसी तरह की अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है. लोग भय के साये में जीने को विवश हैं. वर्षों पहले लगाए गए बांस के खंभे भी अब जर्जर हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या से बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-the-breaker-built-in-front-of-laldih-railway-gate-is-inviting-an-accident/">Ghatshila

  : लालडीह रेलवे फाटक के सामने बना ब्रेकर दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण
गत वर्ष बांस टूट कर गिर जाने के कारण दो बच्चे बिजली के झटके से घायल हो गए थे. जिसके बाद बिजली विभाग के अफसरों ने कहा था कि जितने भी बांस के खंभे हैं उनकी जगह सीमेंट के पोल गाड़े जाएंगे. लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. स्थानीय महिला कमला देवी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में जाकर इस जानलेवा समस्या से अवगत कराया था. वहां से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला. लेकिन समस्या से आज तक निजात नहीं मिली. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-green-organizes-health-checkup-camp-for-morning-walkers/">Jamshedpur

: रोटरी ग्रीन ने मॉर्निंग वॉकर्स के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर जल्द सीमेंट का पोल नहीं लगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने मामले की जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को देते हुए संज्ञान लेने की बात कही. मौके पर मुख्य रूप से अमूल्य महतो, विजय महतो, लक्ष्मी महतो, कमला देवी, साधना महतो, रामजी शर्मा, नीलम सिंह, जोशना सिंह, राखी सिंह, प्रीति सिंह, प्रियंका देवी, एंजेला शर्मा, नंदकिशोर साव, चांद मुनि मंडी, संदीप शर्मा सहित बस्तीवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sdpo-took-stock-of-security-arrangements-in-pandals/">Kiriburu

: एसडीपीओ ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही