Search

 
 
 

जमशेदपुर : पौने 4 लाख रुपए पहुंचा किसानों की सब्जी कंपनी का टर्नओवर

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पटमदा और बोड़ाम के किसानों की कंपनी दलमा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का टर्नओवर पौने चार लाख रुपए पहुंच गया है. इस कंपनी को फरवरी में पटमदा और बोड़ाम के 100 किसानों ने मिलकर टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से शुरू किया था. 7 फरवरी को कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था. कंपनी में अब 230 किसान शेयर होल्डर हैं. इस कंपनी में 5 एकड़ तक खेत रखने वाले किसानों को जगह दी गई है. इससे अधिक की खेती करने वाले किसान इसमें शामिल नहीं किए गए हैं. कंपनी किसानों का ऑर्गेनिक उत्पाद खरीदती है और फिर उसे बाजार में बेचती है. कंपनी के जरिए किसानों की सब्जी आसानी से बिक जाती है. उन्हें बाजार मिला है और फिर कंपनी को जो मुनाफा मिल रहा है उसमें भी किसानों का शेयर है. यह कंपनी आधुनिक तरीके से उगाई गई सब्जी का ही कारोबार करती है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-stabbing-in-litti-chokha-party-murder-of-youth/">बोकारो

: लिट्टी-चोखा पार्टी में चाकूबाजी, युवक की हत्या

कुइयानी के किसान हैं कंपनी के सीईओ

इस कंपनी के सीईओ बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी के किसान ध्रुस्पति महतो हैं. कंपनी के मैनेजर सतीश पानी ग्रही बताते हैं कि कंपनी लगातार उन्नति कर रही है. यह कंपनी बोड़ाम और पटमदा से ऑर्गेनिक तरीके से उगाई गई सब्जियां लाकर जमशेदपुर में बेचती है. कंपनी का लक्ष्य सब्जियां दूसरे शहरों और राज्यों में भी भेजने का है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dry-trees-of-jai-prakash-udyan-remain-deadly/">आदित्यपुर

: जय प्रकाश उद्यान के सूखे पेड़ बने हुए हैं जानलेवा

कंपनी तैयार करेगी चार आउटलेट

सतीश पानीग्रही ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य चार आउटलेट तैयार करने का है. यह आउटलेट पटमदा, बोड़ाम, डिमना और साकची में तैयार किए जाएंगे. पटमदा और बोड़ाम से सब्जियां आउटलेट में इकट्ठा होंगी और फिर वहां से डिमना और साकची भेजी जाएंगी. यहां से उन्हें अन्य राज्यों में भेजने का प्रबंध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-fierce-fire-in-nursing-home-2-people-burnt-alive-6-rescued/">दिल्ली

: नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 2 लोग जिंदा जले, 6 को रेस्क्यू किया गया

मशरूम और ब्रोकली पर है फोकस

कंपनी अधिकतर ऑर्गेनिक तरीके से उगाई गई सब्जियों का ही कारोबार करती है. कंपनी का फोकस नई वेरायटी की सब्जियां ब्रोकली, कैप्सिकम, रेड कैबेज, मशरूम आदि हैं. कंपनी अभी 40 हेक्टेयर खेत में सब्जियों का उत्पादन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही