Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड की पत्नी ने लगायी फांसी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड की ड्यूटी करने वाले व्यक्ति की 45 वर्षीय पत्नी दरख्शां अंजुम ने कपाली के ताजनगर में शनिवार की देर रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय पति एमजीएम अस्पताल में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर थे. परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे. सुबह परिवार के सदस्य जब जागे, तब दरख्शां अंजुम को फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद घटना की जानकारी कपाली ओपी में जाकर दी. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-for-stealing-bike-and-mobile-from-burmines-parking/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस पार्किंग से बाइक और मोबाइल चोरी में दो गिरफ्तार

किचेन में लटका था शव

घटना की जानकारी पाकर जब कपाली ओपी पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची तब देखा कि शव किचेन में फंदे पर लटका हुआ है. इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के बारे में पूछताछ की. इस दौरान किसी ने भी कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताया. अंत में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें: सिंहभूम">https://lagatar.in/singhbhum-chamber-of-commerce-and-industries-writes-to-cm-to-destroy-fake-sim-cards/">सिंहभूम

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नकली सिम कार्डों को नष्ट करने के लिए सीएम को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही