Search

 
 
 

जमशेदपुर : रैफ परिवार की महिलाओं ने पदयात्रा निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : जमशेदपुर के सुन्दरनगर स्थित द्रुत कार्य बल (रैफ) की 106वीं बटालियन ने रविवार को पदयात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर रैफ परिवार की महिलाओं ने पदयात्रा निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. रैली देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों की याद में निकाली गई थी. भारत सरकार ने "मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान" आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 अगस्त 2023 से शुरू किया है. पदयात्रा रैफ की 106वीं बटालियन आरसीडब्ल्यूए की अध्यक्ष बबीता सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/RAF-MAHILA-RAILY-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ajay-purendra-encouraged-the-students-of-saraswati-sadan-library/">आदित्यपुर

: सरस्वती सदन पुस्तकालय के विद्यार्थियों को अजय-पुरेंद्र ने किया प्रोत्साहित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/RAF-MAHILA-RAILY-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रैली 106वीं बटालियन परिसर से निकलकर सुंदरनगर चौक तक गई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य बल की महिलाओं द्वारा समाज में महिलाओं को देश के वीर शहीदों की शहादत के बारे में जानकारी देना और समाज में देशभक्ति के प्रति जागृति पैदा करना है. क्रार्यक्रम के अन्त में बबीता सिंह द्वारा रैली में उपस्थित लोगों को उक्त कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही