Search

 
 
 

जमशेदपुर : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन महोत्सव

 
Jamshedpur : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की महिला सदस्यों द्वारा रविवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएसपी कमल किशोर एवं उनकी पत्नी शालिनी पांडे उपास्थित थी. मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में समाज के लोगों को दहेज ना लेने का आह्वान किया एवं समाज को आगे बढ़ाने में सभी तरह से सहयोग करने की घोषणा की. संरक्षक चन्द्रशेखर मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. वहीं, सचिव रविंद्र मिश्रा ने समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त जानकारी दी. सावन मिलन में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर अपर मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया एवं इसके विजेताओं को सम्मानित किया गया. सावन मिलन को सफल बनाने में सुनीता मिश्रा, निधि मिश्रा, सुष्मिता मिश्र, संगीता मिश्रा, प्रतिभा निश्रा, मृदुल मिश्रा, बंदना मिश्रा, रिधि मिश्रा, सरस्वती पाठक, मंजू मिश्रा, रेनू मिश्रा का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-state-bar-council-vice-president-rajesh-shukla-wrote-a-letter-to-the-cm/">जमशेदपुर

: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सीएम को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही