Search

 
 
 

जमशेदपुर : खूनी टाटा–कांड्रा सड़क पर ट्रेलर के धक्के से महिला गंभीर

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग खूनी बन चुका है. इस सड़क पर दो दिनों में ही सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. सोमवार दोपहर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही एनआईटी मोड़ के पास एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हाइवा का पिछला चक्का महिला की पैर पर चढ़ गया. इसे भी पढ़ें : संपत्ति">https://lagatar.in/brother-conspired-to-kill-brother-grab-property-4-criminals-arrested-weapons-recovered/">संपत्ति

हड़पने के लिए भाई रची थी भाई के हत्या की साजिश, 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
घटना इतनी भयावह थी कि महिला की कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से हाइवा को रोका गया और महिला को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार महिला बाइक से गम्हरिया की ओर जा रही थी, तभी एनआईटी मोड़ के पास हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही