Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बेकरी में खरीदारी करने गए युवक ने की पत्थरबाजी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह स्थित हावड़ा बेकरी में सामान खरीदने आए युवक ने विवाद के बाद दुकान में पथराव कर दिया. दुकान के संचालक मौसीन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मौके पर वज्र वाहन को भी तैनात किया गया. डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता मौके पर पहुंचे और संचालक से मामले की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-has-always-been-committed-to-the-welfare-of-its-employees/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए हमेशा से रहा है तत्पर

पथराव से दुकान का सामान हुआ क्षतिग्रस्त

संचालक मौसीन ने बताया कि दुकान पर उनके स्टाफ काम कर रहे थे तभी एक युवक परिवार के साथ दुकान पहुंचा और सामान की मांग की. स्टाफ ने उसे थोड़ी देर रुकने को कहा पर वह दुकान से सामान निकालने लगा. तभी वह उलझते हुए बाहर चला गया और दुकान के बाहर जाकर दुकान में पथराव करने लगा. पथराव में दुकान का सामान छतिग्रस्त हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही