Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट के घर में चोरी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में किराये का मकान में रहने वाले सीआरपीएफ के कमांडेंट रंजीत कुमार के घर में चोरों ने चोरी की. घटना को अंजाम देने के लिये चोरों ने घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल काटा और भीतर घुसकर बैग में रखे नकदी और जेवर लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह मिलने पर परिवार के लोगों ने सुंदरनगर पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-week-ago-there-was-a-bullet-in-golmuri-the-police-had-told-the-matter-of-children-to-be-covered-up/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में एक सप्ताह पहले चली थी गोली, पुलिस ने बच्चों का मामला बता की थी लीपापोती

कश्मीर में हैं पदस्थापित

सहायक कमांडेंट रंजीत कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि उनके पति कश्मीर में सहायक कमांडेंट के रूप में पदस्थापित हैं. वे मूलरूप से बिहार के नवादा जिला गांव कंचनबाग के रहने वाले हैं. सुंदरनगर के कृष्णानगर में वे सुबोध कुमार सिंह के किराये के मकान में रहते हैं.

दूसरे दिन मिली घटना की जानकारी

सुंदरनगर में चोरी की घटना 23 सितंबर की देर रात की है, लेकिन परिवार के लोगों को 24 सितंबर की सुबह घटना की जानकारी मिली. चोरों के हाथ घर से एक बैग लगा है. बैग में नकद 1500 रुपये के अलावा पायल, बिछिया आदि भी रखा हुआ था. घटना के बाद से ही सुंदरनगर पुलिस चोरों का पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-middle-aged-missing-from-jugsalai-recovered-from-dimna-dam/">जमशेदपुर

: जुगसलाई से लापता अधेड़ का शव डिमना डैम से बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही