Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना रविवार देर रात की है. चोरों ने रॉड की मदद से मंदिर परिसर में लगे ताले को तोड़ा और मंदिर में रखे दानपेटी से रुपए चोरी कर लिए. घटना की जानकारी तब हुई जब मंदिर के पंडित सुबह पूजा करने उठे. उन्होंने देखा कि परिसर में लगा ताला टूटा हुआ है और दानपेटी से चोरी हो गई है. इसकी सूचना तत्काल साकची पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मंदिर के पंडितों ने बताया कि दानपेटी में 8 से 10 हजार रुपये होने की संभावना थी. चोरों ने घटनास्थल पर टूटा हुआ ताला और घटना में प्रयुक्त रॉड छोड़ दिया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-so-will-the-students-of-far-flung-devaltand-not-study-science-and-english/">चांडिल

: तो क्या साईंस और इंग्लिश नहीं पढ़ेंगे सुदूरवर्ती देवलटांड के विद्यार्थी ?

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इधर, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है. घटना में दिखाई दे रहा है कि एक चोर मंदिर परिसर में घुसा और घटना को अंजाम देकर चला गया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान में लगी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही