Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टेल्को में दिन-दहाड़े दरवाजा तोड़कर चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर 9 टेल्को कॉलोनी के रहने वाले जयप्रकाश झा के बंद मकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दिन-दहाड़े नकदी और जेवर की चोरी कर ली. घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ कोलकाता गये हुये थे. बेटा घर पर था, लेकिन घटना के समय ट्यूशन पढ़ने के लिये चला गया था. लौटने पर उसने देखा कि मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने घर में चोरी की है. कोलकाता से जब जयप्रकाश झा लौटे तब घटना की लिखित शिकायत टेल्को थाने में जाकर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-four-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-locked-house-in-sadhu-colony/">जमशेदपुर:

साधु कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ चार लाख की चोरी

बैग में रखा था नकदी और जेवर

घटना के बारे में जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने नकदी और जेवर को अलमारी के भीतर रखे एक बैग में रखा था. चोरों ने बैग को ही गायब कर दिया है. बैग के भीतर नकद 15 हजार रुपये, 19 ग्राम का सोने का एक पीस चेन, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 10 जोड़ी चांदी की बिछिया आदि था. घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को पुलिस जांच में पहुंची और आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है. घटना के संबंध में पुलिस ने जयप्रकाश झा के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-15-shops-built-by-congress-leader-on-railway-land-were-demolished/">जमशेदपुर:

रेलवे की जमीन पर कांग्रेस नेता की बनी 15 दुकानों को किया जमींदोज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही