Jamshedpur (Ashok Kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का एक मामला परसुडीह थाने में दर्ज कराया गया है. चोरी की घटना लक्ष्मण मरांडी के किराये के मकान में घटी है. वैसे वे मूलरूप से कोवाली थाना क्षेत्र के सानग्राम के रहने वाले हैं. घटना एक सितंबर की रात एक बजे की है. चोरी की घटना के बाद कुछ लोगों ने चोरों को भागते हुये भी देखा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-weapons-while-planning-crime-in-ulidih/">जमशेदपुर
: उलीडीह में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो गिरफ्तार
: जनशताब्दी एक्सप्रेस बेपटरी, विलंब से चल रही है ट्रेनें [wpse_comments_template]
: उलीडीह में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो गिरफ्तार
16 सितंबर को कराया मामला दर्ज
चोरी की घटना के संबंध में वादी लक्ष्मण मरांडी की ओर से 16 सितंबर को लिखित शिकायत दी गयी थी. पुलिस का कहना है कि घटना में चोरों के हाथ एक टीवी, दो मोबाइल फोन और एक इंडक्शन हाथ आया है. किराये का मकान में लक्ष्मण मरांडी के साथ और दो लोग रहते थे. घटना की रात वे अपने घर सानग्राम में थे. दूसरे दिन मोबाइल पर उन्हें घटना की सूचना दी गयी थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janshatabdi-express-derailed-trains-running-late/">जमशेदपुर: जनशताब्दी एक्सप्रेस बेपटरी, विलंब से चल रही है ट्रेनें [wpse_comments_template]
Leave a Comment