Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी हावड़ा ब्रिज के पास विदेशी शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  गोलमुरी थाना क्षेत्र के हावड़ा ब्रिज के पास शिव सिंह बागान स्थित विदेशी शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की देर रात नकद 3500 रुपये के अलावा 10 हजार रुपये मूल्य की शराब के पेटियों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिलने पर दुकान के मालिक बिष्टुपुर एल रोड के रहने वाले अमरजीत सिंह ने घटना की लिखित शिकायत गोलमुरी थाने पर जाकर की. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-eleven-thousand-bolt-wire-broken-in-parsudihs-jharkhand-nagar-three-women-scorched/">जमशेदपुर:

परसुडीह के झारखंडनगर में ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटा, तीन महिलाएं झुलसीं

रात के 10 बजे बंद किया था दुकान

अमरजीत सिंह ने गोलमुरी थाने में जो लिखित आवेदन दिया है उसके हिसाब से उन्होंने शुक्रवार की रात के 10 बजे अपनी दुकान का ताला बंद किया था. इसके बाद वे शनिवार की सुबह 9.15 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे. तब देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. भीतर से शराब की कई बोतलें गायब है. दराज में रखे 3500 रुपये भी नहीं है. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-went-to-maternal-home-a-week-ago-today-dead-body-found-hanging-from-tree-near-in-laws/">जमशेदपुर:

एक सप्ताह पूर्व मायके गयी थी आज ससुराल के पास पेड़ से लटका मिला शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही