Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में टाटा स्टीलकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर 18 के रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी नरेश सरकार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की देर रात नकदी समेत जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब मिली जब वे रात के 2.15 अपने घर पर लौटे थे. इस बीच देखा कि चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिये पिछले दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-bagbera-police-station-waiting-for-model-building/">जमशेदपुर

: मॉडल भवन की बाट जोह रहा बागबेड़ा थाना

बेटी के ससुराल गये थे माता-पिता

घटना के बारे में नरेश सरकार ने बताया कि वे अपनी पत्नी शिखा सरकार के साथ अपनी बेटी का ससुराल दिन के 1.30 बजे गये हुये थे. इस बीच मकान में ताला लगा दिया था. लौटने पर देखा कि बेडरूम का सामान बिखरा हुआ है. अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है. सामान इधर-उधर बिखरे हुये हैं.

ये लगा चोरों के हाथ

चोरों ने घर से नकद 7 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, सोने और डायमंड का नथिया, चांदी की एक जोड़ी कंगन, चांदी की चेन, पर्स में रखे एटीएम कार्ड व अन्य सामान चोरों के साथ लगे हैं. नरेश सरकार का कहना है कि उन्हें कुल 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर कदमा पुलिस जांच में पहुंची और घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-cow-meat-recovered-from-car-in-sundernagar/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर में कार से प्रतिबंधित मांस बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही