Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में दो दुकान का ताला तोड़ कर चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित मुकेश मौर्य के गल्ले की दुकान और उनके बड़े भाई कमलेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दुकान के पीछे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मुकेश को तब लगी जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान के पीछे का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर चोरी हुई है. इसे भी पढ़ें : सेम">https://lagatar.in/same-sex-marriage-sc-put-ball-in-the-governments-court-said-we-cannot-make-a-law-decision-has-to-be-taken-byparliament/">सेम

सेक्स मैरिज : SC ने गेंद सरकार के पाले में डाली, कहा, हम कानून नहीं बना सकते, निर्णय संसद को करना है
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मुकेश ने बताया हम दोनों भाई अपनी दुकान रात्रि में बंद कर घर चले गये थे. सुबह दुकान खोले तो देखा पीछे का दोनों दरवाजा टूटा हुआ है और सारा समान जहां-तहां बिखरा हुआ है. चोर पीछे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे नगद लगभग पांच हजार रुपए ले गए. इसके अलावा खाने-पीने का सामान जितना बन पड़ा ले गए. बगल में बड़े भाई कमलेश कुमार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का भी पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर सामान ले गए. कितने का और क्या सामान ले गए हैं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही