Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में घर में घुसकर चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे हाई स्कूल के पीछे रहने वाली पूजा देवी के घर में घुसकर गुरुवार की शाम चोरों ने मोबाइल और जेवर की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत बागबेड़ा थाने में जाकर की. इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरो के माध्यम से चोर को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गये सामान को भी बरामद कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-police-sent-two-to-jail-with-65-pudiya-brown-sugar/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा पुलिस ने 65 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो को भेजा जेल

बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का रहने वाला है चोर

गिरफ्तार चोर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग का रहने वाला है और उसका नाम राजेश मोहंती है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की मोबाइल, सोने की चेन और पायल बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पूजा देवी के बयान पर एक मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-for-probe-into-death-of-little-elephant/">लातेहार

: नन्हे हाथी की मौत की जांच कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही