Search

 
 
 

जमशेदपुर: सीतारामडेरा में ऑटो पार्टस की दुकान में चोरी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के चंडीनगर में स्थित राजू बाइती की ऑटो पार्टस की दुकान में शुक्रवार की देर रात नकदी समेत सामानों की चोरी हो गयी. घटना की जानकारी राजू को शनिवार की सुबह तब मिली जब वे दुकान खोलने के लिये पहुंचे थे. इसके बाद घटना की जानकार सीतारामडेरा थाने पर जाकर दी. बाद में राजू ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी ऑफिस में भी जाकर की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapping-of-a-girl-student-who-went-to-school-in-mango/">जमशेदपुर:

मानगो में स्कूल गयी छात्रा का अपहरण

छत के रास्ते से घुसे थे चोर

राजू बाइती ने बताया कि ह्यूमपाइप इंदिरा नगर के रहने वाले हैं. शुक्रवार की रात 8 बजे उसने अपनी दुकान को बंद किया था. इसके बाद शनिवार की सुबह 8.30 बजे दुकान पर पहुंचे थे. दुकान खोलते ही देखा कि भीतर छत से रोशनी आ रही है. इसके बाद दुकान के भीतर के सामानों को भी गायब पाया. साथ ही गल्ला में 1000 रुपये भी रखा था जो नहीं थे. उसका कहना है कि घटना के बाद वह दो बार थाने पर गया था, लेकिन पुलिस जांच करने तक नहीं पहुंची. अंततः उसने घटना की लिखित शिकायत एसएसपी ऑफिस में जाकर की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mannat-restaurant-scuffles-with-burmese-police-who-went-to-arrest-the-criminal/">जमशेदपुर:

मन्नत रेस्टोरेंट में अपराधी को गिरफ्तार करने गयी बर्मामाइंस पुलिस से धक्का-मुक्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही