Search

जमशेदपुर : बागबेड़ा किराना दुकान में चोरी, शोर मचाने पर सामान छोड़ भागा चोर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित एक विजय प्रसाद के किराना दुकान में बुधवार देर रात चोरी हो गई. चोर दुकान का एसबेस्टस काटकर अंदर घुसे और गल्ले से नकद समेत दुकान में रखे महंगे सामान अपने साथ ले जाने लगे. इस दौरान उसने दूकान में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि सामान ले जाते समय पास ही मौजूद एक महिला ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी. शोर सुन चोर सामानों को छोड़ मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी विजय को दी गई. इस संबंध में विजय ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-oraon-community-blood-donation-group-actively-playing-its-role/">चाईबासा

: उरांव समाज रक्तदान समूह सक्रिय रूप से निभा रहा अपनी भूमिका

रात दो बजे घुसा चोर

[caption id="attachment_669804" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JSR-Theft-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चोर द्वारा फेका सामान.[/caption] विजय ने बताया कि उन्होंने रात को दुकान बंद किया और अपने घर चले गए थे. देर रात 2 बजे एक चोर दुकान के उपर लगा एसबेस्टस तोड़कर अंदर घुसा और गल्ले से नकद निकाल लिए. उसने सामान भी ले जाने का प्रयास किया पर एक महिला ने उसे देख लिया. उन्होंने बताया कि गल्ले में चार से पांच हजार रुपये थे. सीसीटीवी में चोर का चेहरा कैद हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//