Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: उलीडीह मधुसूदन कॉम्पलेक्स में दिन-दहाड़े चोरी

Jamshedpur (Ashok kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र के मधुसूदन कॉम्पलेक्स सी ब्लॉक में सागर कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने 22 जून को दिन-दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी सागर को शाम के पांच बजे तब मिली जब वे काम पर से अपने घर पर लौटे थे. फ्लैट का ताला टूटा हुआ देखकर वे आवाक रह गये थे. इसके बाद घटना की जानकारी उलीडीह थाने में जाकर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scooty-theft-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में मकान का ताला तोड़कर स्कूटी की चोरी

पत्नी गयी है मायका

घटना के संबंध में उलीडीह पुलिस का कहना है कि सागर की पत्नी अपने मायका गयी हुई थी. इस बीच सागर किराये का मकान में अकेले ही रहते थे. 22 जून को दिन के 11.45 बजे फ्लैट में ताला लगाकर वे काम पर चले गये थे. शाम के पांच बजे लौटने पर देखा कि ताला टूटा हुआ है और फ्लैट के भीतर के सामान बिखरे हुये हैं.

जेवर और नकदी ले गये चोर

घटना के संबंध में सागर ने बताया कि उसके घर से नकदी के अलावा एक पीस सोने की चेन, एक मंगलसूत्र के अलावा अन्य कीमती सामान चोरों के हाथ लगा है. घटना की जानकारी पाकर उलीडीह पुलिस जांच में पहुंची और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-parsudih/">जमशेदपुर:

परसुडीह में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही