Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी

 
Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत डीबी रोड स्थित माधुरी क्लॉथ स्टोर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया. इसकी जानकारी दुकान संचालक मनोज गुप्ता को तब हुई जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि उनके दुकान के शटर का दोनों ताला गायब है और कपड़े बिखरे पड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-have-been-taken-to-stop-witchcraft-and-superstition/">HC

ने पूछा- डायन बिसाही व अंधविश्वास रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए
दुकान के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि दुकान के अंदर रखे लगभग 1 लाख रुपए के कपड़े व गल्ले में रखे 3 हज़ार रुपये पर हाथ साफ कर चोर चलते बने. जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार मनोज गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में बागबेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आकर जाँच पड़ताल भी की पर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के खराब होने की वजह से कुछ सुराग हाथ नही लगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही