Search

 
 
 

Jamshedpur : डिमना रोड के दरभंगा डेयरी में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो डिमना रोड स्थित दरभंगा डेयरी में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी दुकान मालिक संजीव चौधरी को तब हुई जब वे गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान के गल्ले में रखे रुपये गायब हैं और छत पर लगे प्लाई के दरवाजे को खोला गया है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. संजीव ने बताया कि चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसा है. छत पर किसी तरह का दरवाजा नहीं लगा है पर अंदर प्लाई का दरवाजा लगा है. चोर छत के रास्ते पहले तल्ले में घुसा और फिर वहां से प्लाई का दरवाजा स्क्रू ड्राइवर की मदद से खोलकर दुकान में प्रवेश कर गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-ni-work-at-andul-station-many-trains-passing-through-tatanagar-will-be-canceled-from-june-29-to-july-6/">Jamshedpur

: अंदुल स्टेशन में एनआई वर्क को लेकर 29 जून से 6 जुलाई तक टाटानगर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद

दुकान के कर्मचारियों पर ही शक

संजीव ने बताया कि चोर की सारी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक चोर दुकान के अंदर घुसा और सीधे गल्ले के पास गया जहां गल्ले से रुपये निकालने के बाद वह छत के रास्ते से भाग गया. संजीव के अनुसार चोर रात के 2.10 बजे अंदर घुसा है. जिस तरह से चोरी की गई है उससे यह लग रहा है कि चोर को यह पता था कि छत के रास्ते दुकान में घुसा जा सकता है. संभवत: दुकान के ही किसी स्टाफ की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया है. संजीव ने बताया कि चोर ने दुकान के गल्ले में रखे 2 से 2.5 लाख की चोरी की है. इसके अलावा किसी सामान को हाथ नहीं लगाया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-nia-raid-on-brick-factory-in-manoharpur/">Kiriburu

: मनोहरपुर में ईंट फैक्ट्री पर एनआईए का छापा

सिदगोड़ा में भी गैस सिलेंडर की चोरी

चोरों ने सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती निवासी दिवाकर मिश्रा के घर में भी चोरी कर ली. दिवाकर 22 जून को उज्जैन गए थे जबकि उनका परिवार सिवान गया है. गुरुवार सुबह जब वह उज्जैन से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे तो उन्हें पड़ोसियों ने चोरी होनी की जानकारी दी. घर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि चोरों ने मेन गेट में लगे कुंडी को तोड़ा और घर में घुसे. चोरों ने घर से सिर्फ सिलेंडर चुराया है. दिवाकर ने बताया कि बीते एक सप्ताह से चोरों ने बस्ती के पांच घरों में चोरी की है. चोर मोटर और सिलेंडर की चोरी कर रहे है. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही