Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना रोड के शराब दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित दुकान में शराब की चोरी कर ली गई है. मामले को लेकर दुकान के प्रभारी अखिलेश्वर ठाकुर ने उलीडीह थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. अखिलेश्वर ठाकुर ने बताया कि 9 अगस्त को जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो पाया कि दुकान के उपर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ है. जांच करने पर पाया कि दुकान से शराब की चोरी कर ली गई है जिसकी कीमत 25,660 रुपये है. शिकायत में बताया गया कि दुकान में प्रमोद जयसवाल, अमन कुमार और ब्रह्मदेव कुमार काम करते हैं जबकि दुकान के बाहर सूरज कुमार प्रहरी का काम करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-induction-meeting-of-arts-and-commerce-students-organized-at-abm-college/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज में आर्ट्स व कॉमर्स के विद्यार्थियों का इंडक्शन मीटिंग आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही