Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में किराना स्टोर में पांचवी बार चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत डीबी रोड स्थित राजेश सिंह के किराना स्टोर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दुकान का एस्बेस्टस काटकर घटना को अंजाम दिया. इसकी जानकारी राजेश को तब हुई जब वे सोमवार सुबह 8 बजे दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा है और दुकान में चोरी हो गई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. राजेश के बयान पर बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. राजेश ने बताया कि उसके दुकान से 30 हजार नकद समेत 60 से 70 हजार की चोरी हुई है. इसके पूर्व भी चार बार दुकान में चोरी हो चुकी है. हर बाद प्राथमिकी दर्ज कराई पर पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही