Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा के मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 1 स्थित सीएस इलेक्ट्रॉनिक में बीती रात चोरों ने फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दूसरी बार घटी इस घटना से पीड़ित दुकानदार ने बागबेड़ा थाना की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. बताया जा रहा है कि दुकानदार चंदन कुमार मंगलवार रात 10 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चले थे, सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान के शटर का दोनों ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर उन्होंने पाया कि उनके दुकान के अंदर लगभग रखे 11 नए स्मार्ट फोन, 6 से 7 रिपेयर वाले फोन और एसेसरीज गायब है. देर ना करते हुए पीड़ित दुकानदार ने इसकी जानकारी बागबेड़ा थाने को दी. जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगी. इसे भी पढ़ें : अंबा">https://lagatar.in/amba-tell-me-who-pressurized-you-to-contest-elections-from-bjp-aditya-sahu/">अंबा

बताये, किसने बनाया था भाजपा से चुनाव लड़ने का दबाव : आदित्य साहू 
जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि 2 वर्ष पहले यानी 2021 में उनके दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग 2 लाख के समान पर हाथ साफ किया था. इस संबंध में उनके द्वारा एफआईआर दर्ज भी कराया गया है, पर आज तक उस मामले में पुलिस को किसी तरह की कोई सफलता हाथ नही लगी बल्कि उन्हें ही परेशान किया गया. इधर एकबार फिर से दुबारा दोबारा उनके दुकान को निशाना बनाया गया है और लगभग डेढ़ से 2 लाख के सामान पर हाथ साफ किया गया है. उन्होंने कहा कि पास में ही बागबेड़ा थाना है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-social-welfare-department-nutrition-fortnight-programme-discussion-on-nutrition-education-traditional-food/">झारखंड

समाज कल्याण विभाग का पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, पोषण, शिक्षा, पारंपरिक खानपान पर चर्चा

बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Karandih-Bijli-AAG.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित बिजली विभाग के गोदाम में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. आग इतनी भयावह थी कि उससे उठते धुएं को दूर से भी देखा जा सकता था. इधर आग की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग का विकराल रूप को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगो द्वारा पहले पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-social-welfare-department-nutrition-fortnight-programme-discussion-on-nutrition-education-traditional-food/">झारखंड

समाज कल्याण विभाग का पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, पोषण, शिक्षा, पारंपरिक खानपान पर चर्चा
आग लगने की सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. अग्निशमन विभाग के कर्मी भी काफी सतर्कता बरत रहे थे, क्योंकि सामने ही ट्रांसफार्मर रखे थे, अगर आग ट्रांसफार्मर में लगती तो बड़ा विस्फोटक हो सकता था. मगर, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. वैसे आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. अनुमान लगाया जा रहा है कि केबल में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी, फिलहाल बिजली विभाग के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है. विभाग के आला अधिकारियों ने आग लगने के जांच के आदेश दे दिए है. जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी है. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : CO">https://lagatar.in/co-shashi-bhushan-singhs-connection-with-criminal-prince-khan/">CO

शशि भूषण सिंह का अपराधी प्रिंस खान से कनेक्शन, घर से प्रचलन से बाहर 2000 के नोट बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही