Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह के मेटल ओम टेक्निक कंपनी में चोरी

 
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा शर्मा टोला में स्थित मेटम ओम टेक्निक कंपनी का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती लोहे की चोरी कर ली. चोरी की घटना में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले गार्ड को थाने तक पहुंचने में 19 दिनों तक का समय लग गया. इस कारण से मामला विलंब से दर्ज हुआ है. घटना की भनक मिलते ही परसुडीह चोरों का पता लगाने में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/auto-drivers-created-ruckus-in-mango-for-not-getting-cng/">जमशेदपुर:

सीएनजी नहीं मिलने पर आटो चालकों ने मानगो में किया बवाल

29-29 मई की देर रात की है घटना

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि राहरगोड़ा शर्मा टोला स्थित मेटम ओम टेक्निक कंपनी में काम करने वाले गार्ड राम कैलाश तिवारी 28 मई को जब ड्यूटी पर पहुंचे, तब कंपनी का ताला टूटा हुआ पाया और भीतर के सामानों को गायब पाया. इसके बाद घटना की जानकारी कंपनी मालिक को दी. ठीक दूसरे दिन 29 मई को जब राम कैलाश तिवारी ड्यूटी पर गया तब देखा कि 3-4 की संख्या में चोर कंपनी के पास मंडरा रहे हैं.

चोरों का नहीं पहचानता है गार्ड

सुरक्षा गार्ड का कहना है कि वह चोरों को नहीं पहचानता है. वहीं पुलिस ने जांच के क्रम में पाया है कि सभी चोर स्थानीय हलके के हैं. पुलिस अपने मुखबीरो के माध्यम से चोरों का पता लगाने का काम कर रही है. चोरी की घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चोरों ने 50 हजार रुपये मूल्य का लोहा लेकर जाने के लिये चार पहिया वाहन का उपयोग किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-are-being-driven-away-from-gudabanda-how-to-reach-odisha/">चाकुलिया

: गुड़ाबांदा से भी खदेड़े जा रहे हैं जंगली हाथी, कैसे पहुंचाया जाएं ओडिशा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही